स्पेयर पार्ट की दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर थाना चांदनी बाग पुलिस ने की पूछताछ. चोरीशुदा नगदी में से बचे 1500 रूपये बरामद .
BOL PANIPAT : 10 मई 2024,थाना चांदनी बाग पुलिस टीम बबैल रोड पर स्पेयर पार्ट की दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को वीरवार को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई। आरोपियों की पहचान सतबीर निवासी बला करनाल हाल उग्राखेड़ी व रिंकू निवासी कश्यप कॉलोनी के रूप में हुई। आरोपी चोरी के अन्य मामले में पानीपत जेल में बंद थे।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि बीते दोनों आरोपियों को सीआईए टू पुलिस टीम ने चोरी के अन्य मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था।
दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बबैल रोड पर स्पेयर पार्ट की दुकान में छत के रास्ते घुसकर स्पेयर पार्ट व दुकान में गले से नगदी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे भी स्वीकारा था। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में रोहताश निवासी विवर्स कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
थाना चांदनी बाग में रोहताश पुत्र रामचंद्र निवासी विवर्स कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि बबैल रोड पर उसकी महालक्ष्मी ट्रेडर्स के नाम से स्पेयर पार्ट की दुकान है। 31 मार्च की देर शाम वह दुकान पर काम करने वाले प्रवीन, राजमल व शिवम के साथ हिसाब कर काउंटर की दराज में 1 लाख 35 हजार 780 रूपये रखकर दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह दुकान खोलकर देखा उक्त नगदी व कुछ स्पेयर पार्ट नही मिला। अज्ञात चोर रात के समय दुकान की तीसरी मंजिल की खिड़की तोड़कर दुकान में घूसकर नगदी व स्पेयर पार्ट चोरी कर ले गए। रोहताश की शिकायत पर थाना चांदनी बैग में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिये थे।
इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम वीरवार को आरोपी सतबीर व रिंकू को पानीपत से ही प्रोडक्शन वारंट लाई और माननीय न्यायालय में पेश कर दोनों आरोपियों को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया की वह दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए दोनों आरोपियों ने मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने दुकान से चोरी की नगदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी में से बचे 1500 रूपये बरामद कर शुक्रवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्याय हिरासत जेल भेजा गया।

Comments