बदलाव जरुरी है रैली: सात हजार से ज्यादा इश्तेहार व पर्चे बांट कर जनता से सीधा जन सम्पर्क किया गया
BOL PANIPAT : जिला कार्यकारिणी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पानीपत की एक आवश्यक मीटिंग भगतसिंह स्मारक परिसर स्वतंत्रता सेनानी कामरेड टीका राम सखुन सभागार में आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता कामरेड रामबीर ने की तथा मंच संचालन जिला सचिव पवन सैनी एडवोकेट ने किया तथा पिछले काम की रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि दिनांक 05-08-2026 से पानीपत के काफी गांव, कस्बों व कालोनियों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर नुक्कड मीटिंगों, जनसभाओं के माध्यम से लगभग सात हजार से ज्यादा इश्तेहार व पर्चे बांट कर जनता से सीधा जन सम्पर्क किया गया तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की 01 सितम्बर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली “बदलाव जरुरी है रैली” में ज्यादा से ज्यादा लोगों को ले जाने के लिए तैयार किया गया। मीटिंग में सभी सदस्यों ने अपने अपने काम की रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि पानीपत से सैकड़ो कार्यकर्ता दिल्ली में रैली में शामिल होगे। मीटिंग को सम्बोधित करते हुए कामरेड राम रत्न एडवोकेट ने कहा कि पानीपत जिले से सीपीआई के सैंकड़ों या भारी संख्या में कार्यकर्ता व आम जनता “बदलाव जरुरी है रैली” में शामिल होंगे उन्होंने में कहा कि केंद्र व हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनमानस किसान मजदूर व मेहनतकश जनता तंग व परेशान हो रही है और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लगातार जनसंघर्ष कर लोगों को लाम बद्ध कर उनके अधिकारों के लिए आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि बढती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से निजात दिलाने, महिलाओं, दलितों, पिछडों पर अत्याचार रोकने, सभी को उच्च स्तर की शिक्षा एवं स्वास्थ्य उपलब्ध कराने के लिए, खाली पड़े पदों को भरने के लिए, पेपर लीक और परीक्षाओं में धांधली रोकने, चार लेबर कोड रद्द कराने और श्रम कानूनों को लागु कराने, मनरेगा को बहाल करके साल में 200 दिन काम और 700 रुपये प्रति दिन मजदूरी दिलाने के लिए 01 सितम्बर 2026 को दिल्ली में होने वाली “बदलाव जरुरी है रैली” में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने के लिए अपील की। इस अवसर पर ओम सिंह, जितेन्द्र पाल सिंह, ओम प्रकाश, शीश राम, भूपेंद्र कुमार,, सेवा सिंह मलिक, सुशील कुमार, रूपेश सैनी, रामबीर कश्यप, इत्यादि भी उपस्थित रहे।.

Comments