स्कूली वाहनों की चेकिंग: 21 वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किया. 9 वाहनों का फिटनेस सर्टिफिकेट रद्द किया
BOL PANIPAT : 17 अप्रैल–परिवहन विभाग पानीपत द्वारा स्कूल वाहनों की चेकिंग करने का अभियान निरंतर किया जा रहा है।
इस बारे में जिला परिवहन अधिकारी एवं प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव डॉ नीरज जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा बुधवार को 31 स्कूली वाहनों की चेकिंग की गई और एक वाहन को इंपाउंड किया गया है। 21 वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किया गया है और 9 वाहनों का रद्द किया गया है।

Comments