मुख्य सिपाही विनय सिंह पदोन्नति उपरांत बने एएसआई।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने विनय सिंह के कंधों पर स्टार लगा पदोन्नति देते हुए दी शुभकामनाएं, भविष्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए किया प्रेरित।
BOL PANIPAT : 7 मई 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने पदोन्नति पाने वाले मुख्य सिपाही विनय सिंह के कंधों पर स्टार लगा एएसआई पदोन्नत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाए दी। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी का ईमानदार व कर्मठ होना बहुत जरूरी है, और एएसआई विनय सिंह ने हमेशा ही अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वाहन किया है। उन्होने नव पदोन्नत एएसआई विनय सिंह का हौसला बढाते हुए कहा कि अब विभाग के प्रति उनकी जिम्मेवारियां और अधिक बढ़ गई हैं और उन्हे पूरा भरोसा है की वे अपनी जिम्मेवारियों को उचित प्रकार से निभाएंगे और हर कसौटी पर खरा उतरेगें। नव पदोन्नत एएसआई विनय सिंह वर्तमान में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सी0आर0सी का कार्यभार संभाले हुए है।
इस अवसर पर इंस्पेक्टर वेद प्रकाश, सब-इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, सब-इंस्पेक्टर दीपक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात अन्य पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Comments