Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना बनी जरूरतमंदों का सहारा-उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 15, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 15 मार्च।  जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल राज्य के लोगों को सर्वोपरि सुविधाएं प्रदान करने और लाईन में खड़े अंतिम व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
उपायुक्त ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की मदद करना है ताकि उन्हें भी बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें।

मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना  प्रदेश सरकार की एक अनूठी पहल है। इसके तहत आर्थिक रूप से पिछड़ों के लिए दुर्घटना बीमा और प्रदेश के किसानों और असंगठित श्रमिकों के लिए सुनिश्चित पैंशन और पारिवारिक भविष्य निधि सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि यह योजना सभी ईडब्लयूएस परिवारोंं, जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रूपये तक है और दो हेक्टेयर तक की भूमि वाले परिवारों के साथ 1.5 करोड़ रूपये तक के वार्षिक कारोबार वाले छोटे व्यवसायों को कवर करती है।

Comments