प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने ली वीडियो कांफ्रेंस
17 जुलाई को जीन्द में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रहेगा दौरा
जिला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का रहेगा लाईव टैलिकास्ट
आर्य कॉलेज के सभागार में होगा कार्यक्रम: उपायुक्त
BOL PANIPAT , 13 जुलाई। 17 जुलाई को जीन्द में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कार्यक्रम के प्रबंधन और अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए प्रदेश के सभी उपायुक्तों से बात की और जिला में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी विशेष दिशानिर्देश दिए।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम आर्य कॉलेज के सभागार में आयोजित किए जाएगा। इस कार्यक्रम में सभी प्रधानमंत्री आवास योजना, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर और हैप्पी कार्ड के लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में सभी लाभार्थी ई-रिक्शा या ई-वाहन से पहुंचेंगे। कार्यक्रम में कोई भी पैट्रोल या डीजल का वाहन उपायोग में नहीं लाया जाएगा। मुख्य सचिव ने उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम के इंतजामों को लेकर उनकी खुले मन से प्रशंसा भी की।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी भी इस कार्यक्रम में आने के लिए अपने पैट्रोल और डीजल के वाहनों का उपयोग नहीं करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इंधन बचाने की मुहिम के साथ जुडऩा भी है। प्रधानमंत्री की अपील पर हम सबको इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए। बैठक में सीईओ जिला परिषद डॉ. किरण सिंह, पानीपत एसडीएम मनदीप कुमार, सीएमओ डॉ. विजय मलिक सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments