Monday, June 15, 2026
Newspaper and Magzine


जी.डीगोयंका पब्लिक स्कूल के बच्चों ने चलाया स्वच्छता अभियान.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 6, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम मनाया गया । जिसमें तीसरी कक्षा से बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया । बच्चों ने विद्यालय परिसर, आस-पास के गांव जाटल, भादड़ के मंदिरों में साफ सफाई करके लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया । इस अभियान में बच्चों के साथ-साथ सभी अध्यापकों ने भी हिस्सा लिया  । इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता अपने घर, विद्यालय और देश को साफ सुथरा रखने के लिए शपथ दिलवाई । उन्होंने बच्चों को साफ सफाई के फायदे बताएं और उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया । विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने भी बच्चों को साफ सुथरा रहने वह आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया ।

Comments