महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए.
BOL PANIPAT : अक्टूबर 2, 2024 को आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत के प्रांगण में संस्कारशाला क्लब एवं पर्यावरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गाँधी जयंती मनाई गई और साथ ही लाल बहादुर शास्त्री जी को भी नमन किया गया | इस उपलक्ष्य पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए | प्राचार्य ने गाँधी जी के जीवन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान युग में भी भारतीय गाँधी जी की विचारधारा को धारण करके आगे बढ़ रहे है | गाँधी जी भारतीयों के आदर्श थे, है और रहेंगे | डॉ निधान सिंह ने बताया कि महात्मा गाँधी के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है यदि आज के युग में युवा वर्ग उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को सफल बना सकता है | प्रो अश्वनी गुप्ता ने गाँधी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किस तरह गाँधी जी ने अहिंसा का मार्ग अपनाते हुए भारत वर्ष को आजादी दिलवाई और इनकी विचारधारा आज भी समाज को प्रभावित करती है | इस अवसर पर डॉ शर्मीला यादव , प्रो राजेश कुमार ,प्रो इरा गर्ग , प्रो अंजलि गुप्ता , प्रो विनय भारती , प्रो आँचल , प्रो पूजा रूहल एवं विद्यार्थियों ने ने गाँधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की |

Comments