Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


पशु चोरी करने के आरोपी 5 हजार के इनामी आरोपी को सीआईए 1 ने किया काबू

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 7, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 07-07-2023, पशु चोरी करने के आरोपी 5 हजार के इनामी आरोपी को सीआईए 1 ने किया काबु आरोपी की पहचान उमर उर्फ कचिया पुत्र फुरकान निवासी वार्ड नम्बर 11 शामबारिक मोहल्ला गाँव झिझाना जिला शामली युपी के रुप मे हुई है ।

सीआईए वन प्रभारी इन्सपैक्टर दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 13.08.22 को शिकायतकर्ता मंजीत पुत्र सुखबीर गांव कवि जिला पानीपत ने शिकायत दे बताया कि मै खेती बाडी का काम करता हुं । मेरा मकान वा पशु बाड़ा साथ -2 हैं जो कल रात को मैं अपने पशुओ को बाड़ा के अन्दर बांध कर बाड़ा को बन्द करके अपने मकान में जाकर सो गया था जब मैं सुबह 3.30am पर उठा तो मैं देखा की मेरे बाड़ा का दरवाजा खुला हुआ था और मेरा बाड़ा से मेरी 1 भैस वा उसके साथ 1 कटड़ा एक जोटड़ी जो दस महीने की नए दूध है । एक जोटडी जिसकी उम्र 2 वर्ष चोरी हुये मिले । जिनको मैंने काफी तलाश की । जो मुझे पता चला की यह सभी एक कैंटर मे लोड करके लिजाए गए है । जो यह सब मुझे मेरे गाव मे लगे कैमरो मे देखने से पता चला है । जिसमे कैंटर के नंबर दिखाई नहीं देते । जिसको कोई नाम पता ना मालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया । तलाश करवाई जावे । हुलिया भैस रंग काला , माथा मे फूल , उम्र 5 वर्ष सिंग मे रुंडी ,कटड़ा रंग काला , पुछ कुछ सफ़ेद उम्र 3 माह , हूलिया जोटडी रंग काला , पुछ लंबी उचाई 5 फुट सिंग से रुंडी उम्र 3/1/4 वर्ष 10 महीने की नए दूध । हुलिया जोटडी रंग काला , पूछ लंबी सिंग से रुंडी उम्र 1 वर्ष 10 माह जिस शिकायत पर मुकदमा नम्बर 317 दिनांक 13.08.22 U/S 457/380 IPC थाना मडलौडा पानीपत दर्ज रजिस्टर किया गया था ।

इन्सपैक्टर दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए 1 पुलिस की टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर मुकदमा हजा मे एक ईनामी आरोपी उमर उर्फ कचिया पुत्र फुरकान निवासी वार्ड नम्बर 11 शामबारिक मोहल्ला गाँव झिझाना जिला शामली युपी को यमुना पुल से गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है आरोपी को माननीय अदालत मे पेश करके जेल मे भेजा गया है इसी मुकदमे मे आरोपी के इलावा 4 आरोपियो को पहले गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है और मुकदमा हजा मे एक अन्य आरोपी सलमान उर्फ समीर उर्फ बच्ची वासी भंदारा जिला मुजफ्फरनगर युपी की गिरफ्तारी बकाया है आईन्दा आरोपी को गिरफ्तार करके कानुनी कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी ।

Comments