सीआईए टू पुलिस की टीम ने लाखों रुपए कीमत की अफीम सहित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया . 1 किलो 482 ग्राम अफीम बरामद
BOL PANIPAT : 13 अक्तूबर 2022, सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार नशा तस्करी की वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत बुधवार देर साय सीआईए टू की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर स्काईलार्क के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि तहसील कैंप निवासी अविनाश पुत्र राजकुमार मादक पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। आरोपी अविनाश बैग लेकर तहसील कैंप की और से खेल स्टेडियम के साथ गंदा नाला सड़क से पैदल जीटी रोड की तरफ आएगा। बैग में मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत खेल स्टेडियम के साथ लगती गंदा नाला सड़क पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक हाथ में बैग पकड़े सामने से पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अविनाश पुत्र राजकुमार निवासी तहसील कैंप पानीपत के रुप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपी युवक के बैग की तलाशी ली तो भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम का वजन करने पर 1 किलो 482 ग्राम पाया गया।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने आरोपी के खिलाफ थाना तहसील कैंप में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पूछताछ की गई तो आरोपी से हुआ की वह उक्त अफीम को पानीपत आसपास के क्षेत्र में तस्करी करने के लिए 3 दिन पहले दिल्ली से खरीद कर लाया था। गहनता से पूछताछ करने व नशा तस्करी के नेटवर्क में जुड़े इसके अन्य साथियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी अविनाश को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

Comments