Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य: सुभाष चंद्र

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 15, 2025 Tags: , , , ,

-हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत वार्ड-6 में जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश

BOL PANIPAT , 15 सितंबर। मुख्यमंत्री नायब सिंह के निर्देशानुसार सोमवार को हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत ऐतिहासिक नगरी पानीपत के वार्ड-6 में स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने झाड़ू उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया व साफ सफाई की।
    इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अगर हम अपने घर, गली और मोहल्ले को स्वच्छ रखेंगे तो न केवल बीमारियों से बचाव होगा बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए भी बेहतर वातावरण तैयार होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे केवल एक दिन नहीं बल्कि इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि नायब सरकार ने जनसहयोग से हरियाणा को स्वच्छ और सुंदर बनाने का जो संकल्प लिया है, उसमें हमें सक्रिय रूप से योगदान देना चाहिए।
    कार्यक्रम में सभी ने श्रमदान में भाग लेकर राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना की और संकल्प लिया कि वे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का व्यावहारिक संदेश दिया गया।
  इस मौके पर पार्षद कोमल पांचाल, तरुण कुमार, प्रवीण कुमार, भाजपा नेता प्राण रत्नाकर, सरपंच विक्की पुहाल, कर्म सिंह, इशम सिंह, जय कुमार, बिजेंद्र , ब्लॉक समिति सदस्य धर्मेंद्र, एसआई विकास नरवाल, सुल्तान सिंह सहित निगम कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Comments