दिव्यांग छात्रों की छात्रवृति के आवेदन करने की तिथि में की गई बढ़ोतरी: उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया
-आवेदन करता 15 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन.
BOL PANIPAT , 11 नवम्बर। उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग छात्रों की छात्रवृति के लिए आवेदन हेतू एनएसपी पोर्टल शुरू कर दिया गया है जिसकी पोस्ट मैट्रिक तथा टोप क्लास योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर 2024 कर दी गई है।
उपायुक्त ने बताया कि वर्ष 2024-25 में शिक्षण संस्थानों द्वारा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर दिव्यांगजन छात्रवृति के लिये छात्रों द्वारा आवेदन नहीं करवाने के कारण लक्ष्य के मुकाबले बहुत कम ही आवेदन रजिस्ट्रड हुए है। उपरोक्त सभी योजनाओं बारे विस्तृत जानकारी डी इ पी एस इ डब्लू की वैबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू.डीइपीएसइडॉटजीओवी पर उपलब्ध है तथा आवेदन करने का पोर्ट डब्लूडब्लूडब्लू स्कॉलरशिपडॉटजीओवीडॉट इन है। उपायुक्त ने बताया कि संबंधित योजना के आवेदन कर्ताओं को इस पर ध्यान देने की अपील की।

Comments