Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री पंहुचे पानीपत. योग दिवस कार्यक्रम में होंगे मुख्यअतिथि

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 20, 2023 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 20 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार सायं पानीपत पंहुच गए। मुख्यमंत्री 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। पानीपत में पंहुचने पर उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने उनका जिला प्रशासन की तरफ से स्वागत किया। इस मौके पर पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, मौजूद रहे।
उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि यह हमारा सौभाग्य है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरियाणा का राज्य स्तरीय कार्यक्रम पानीपत में हो रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मान्ïनीय मुख्यमंत्री मनोहरलाल मुख्यअतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मान्ïनीय प्रधानमंत्री का सम्बोधन भी लाईव दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम बेहद भव्य होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि चेयरमैन महोदय पिछले कई दिन से इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों एवं अन्य योग साधकों को योग दिवस कार्यक्रम के योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवा रहे हैं।
उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि कार्यक्रम में पांच हजार विद्यार्थी एवं पंतजलि योग पीठ से जुड़े योग साधक योग प्रोटोकॉल में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रात: 6 बजे होगा। उपायुक्त ने बताया कि इस कार्यक्रम में योग की एक दक्ष टीम द्वारा योग कलां का प्रदर्शन भी किया जाएगा। पानीपत के योग साधक इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए तैयार हैं।
समय से पहुंचे स्टेडियम
उपायुक्त ने बताया कि चूंकि कार्यक्रम निर्धारित समय पर प्रारम्भ होगा। इसलिए सभी से अपील की गई है कि समय से पहुंचकर स्टेडियम में अपना स्थान ग्रहण कर लें। उन्होंने बताया कि 5 बजकर 20 मिनट के बाद स्टेडियम में एन्ट्री नही होगी। इस मौके पर एसपी अजीत शेखावत, एसडीएम वीरेन्द्र ढुल एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments