समाधान शिविर में पहुंच रहे शिकायत कर्ताओं का प्रशासन के प्रति सशक्त होता विश्वास : उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया.
-समाधान शिविर में पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने थाना इंचार्ज को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 309 के तहत मामला दर्ज करने के निर्देश दिए
पांचवे दिन शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी 174 समस्याएं प्राप्त हुई
समस्याओं के निदान को लेकर निर्धारित समय से पहले सचिवालय में दस्तक देते लोग
BOL PANIPAT , 14 जून। राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ किये जा रहे समाधान शिविर के प्रति आम व्यक्ति का विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है। शिविर में शिकायतें लेकर पहुंचने वाले शिकायत कर्ता शिविर के प्रारंभ होने से पहले ही निर्धारित स्थान पर पहुंच जाते है। शिकायत कर्ताओं का निर्धारित स्थान पर पहुंचने का यह सिलसिला 9 बजे से 11 बजे तक बदस्तूर जारी रहता है। शुक्रवार को समाधान शिविर में अन्य दिनों की बजाय शिकायत लेकर पहुंचे लोगों की संख्या ज्यादा नजर आयी। महिलाएं व वृद्घ भी अपनी समस्याओं को लेकर शिविर में पहुंच रहे है।
समाधान शिविर में उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया व विभिन्न विभागों के अधिकारियों की सौ प्रतिशत उपस्थिति यह बताती है कि प्रशासन हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। 10 जून प्रारंभ हुई सरकार की समाधान शिविर की यह पहल पांचवे दिन और भी विस्तार में नजर आई। समस्याओं का समाधान कराने के लिए शिविर में पहुंच रहे लोगों को पूरी तरह अपने कार्य के पूर्ण होने का भरोसा दिखाई देता है।
उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि शुक्रवार को शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 174 शिकायतें उपलब्ध हुई। इनमें 96 शिकायतें परिवार पहचान पत्र से संबंधित रही व 13 शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित थी। प्रोपर्टी आईडी से संबंधित भी 13 शिकायतें समाधान शिविर में विभिन्न शिकायत कर्ता द्वारा रखी गई। 5 शिकायतें बिजली विभाग से जुड़ी हुई उपलब्ध हुई। समाधान शिविर में 47 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त हुई।
उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि वे किसी भी तरह से भ्रष्टïाचार को पसन्द नहीं करते। अगर भ्रष्टïाचार से संबंधित कोई सूचना मिलती है तो फौरन उस पर कार्यवाही करते है। उन्होंने अपना निजी नम्बर भी समस्याओं के समाधान को लेकर सर्वाजनिक किया हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को भी चेताया कि वे अपनी डयूटी में किसी भी तरह की कोताही न बरते। उन्होंने इस शिविर में शिकायतों को लेकर पहुंच रहे आम व्यक्ति का सहयोग करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
अधिकारी व कर्मचारी उपायुक्त के दिशानिर्देश पर शिविरों मेें रूचि लेकर लोगों की समस्याओं को सुनते है व शिददत पूर्वक उस पर कार्यवाही करते है। जिला सचिवालय में पांचवे दिन लगे समाधान शिविर में लोगों की लम्बी कतारें प्रशासन की कार्य प्रणाली पर पूरा विश्वास व्यक्त कर रही है।
शिविर में पहुंची मोना ने प्रशासन से ससुराल में उनके साथ जो बीत रही है व किस तरह से ससुराल वाले उन्हें प्रताडि़त कर रहे उनकी नम आंखों ने यह निसंकोच व्यक्त किया। प्रशासन ने इस पर संज्ञान लेकर कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। शिविर में पहुंचे शशि भूषण ने अपने बेटे व उसके ससुराल वालों की मिली भगत से उन्हें परेशान करने की व्यथा उन्होंने उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया व पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के सामने रखी। इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक फोन के माध्यम से थाना इंचार्ज को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 309 के तहत मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।
शिविर में अपनी समस्या का समाधान करवाने को लेकर पहुंची स्वीटी वासी पाथरी ने ससुराल वालों द्वारा उन्हें जिस तरह से प्रताडि़त किया जा रहा है इसकी पूरी कहानी प्रशासन के समक्ष रखी। पुलिस विभाग ने इस पर संज्ञान लेते हुए उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। विदित रहे कि समाधान शिविर में अब तक आम नागरिक द्वारा 485 के करीब शिकायतें दी जा चुकी है। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि एक एक समस्या का समाधान निश्चित रूप से होगा। नागरिक प्रशासन के प्रति पूरा विश्वास रखें।

Comments