Wednesday, September 2, 2026
Newspaper and Magzine


12 हरियाणा एनसीसी बटालियन सोनीपत के तत्वाधान में कंबाइन एनुअल ट्रेनिंग कैंप (एटीसी 149)लगाया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 28, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 हरियाणा एनसीसी बटालियन सोनीपत के तत्वाधान में कंबाइन एनुअल  ट्रेनिंग कैंप (एटीसी 149) लगाया गया यह कैंप मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल, राई में 8 जून से 17 जून तक लगाया गया | इस कैंप में एनसीसी कैडेट्स के लिए ड्रिल  हथियार चलाना FC-BC  तथा कई अन्य खेल गतिविधियां करवाई जाती  हैं तथा कई प्रतियोगिताएं भी करवाई जाती हैं | इस कैंप में क्विज प्रतियोगिता में आई बी पी जी कॉलेज के सार्जेंट  भरत तथा अंडर ऑफिसर श्रुति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |

सीनियर अंडर ऑफिसर मोनू राणा तथा रवीना को कैंप सीनियर के अवार्ड से नवाजा गया | महाविद्यालय के ड्रिल की टीम में सीनियर अंडर ऑफिसर मोनू राणा के नेतृत्व में ड्रिल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया | 12 हरियाणा एनसीसी बटालियन के  कमांडिंग आफिसर कर्नल अनिल यादव तथा सूबेदार मेजर सुरेश सांगवान ने कॉलेज में पहुंचकर कैडेट्स को सम्मानित किया तथा उनका हौसला बनाया |

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने बटालियन से आए पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट राजेश कुमार तथा कैडेट्स  की इस अच्छी उपलब्धि के लिए उनके कार्य को सराहा | एन.सी.सी. प्रभारी लेफ्टिनेंट राजेश कुमार ने बताया कि  किस प्रकार कैडेट्स ने रात-रात मेहनत करके इस उपलब्धि को हासिल किया है | इस अवसर पर महाविद्यालय से डॉ. मोहम्मद ईशाक , एस. डी. कॉलेज से लेफ्टिनेंट बलजिंदर सिंह आर्य कॉलेज से डॉ. शिव नारायण, महाविद्यालय की कंप्यूटर इकाई से प्रो. रितु भारद्वाज, तीनों कॉलेजो के एन.सी.सी. कैडेट्स ललित तथा अमित उपस्थित थे |

Comments