एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में ‘टाउन हाउस’ ट्रक के माध्यम से गूगल क्रोमबुक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
सिग्नेचर टावर गुरुग्राम के गूगल क्रोमबुक विभाग ने किया विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन
–कंप्यूटर के ज्ञान बिना हमारी शिक्षा अधूरी है: डॉ अनुपम अरोड़ा
BOL PANIPAT , 22 सितम्बर. एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में ‘टाउन हाउस’ ट्रक के माध्यम से गूगल क्रोमबुक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे सिग्नेचर टावर गुरुग्राम के गूगल क्रोमबुक विभाग से पधारे अधिकारियों ने विद्यार्थियों और प्राध्यापकों का ज्ञानवर्धन किया और उन्हें क्रोमबुक ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में विस्तार से समझाया. क्रोमबुक उत्पाद विश्लेषक अय्यान खान और विपणन प्रवर्तक शादान अज़ीज़, तालिब चौधरी एवं वासिम शौकीन की टीम का कॉलेज प्रांगण में पहुँचने पर स्वागत प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, डॉ संगीता गुप्ता, डॉ एसके वर्मा, डॉ राकेश गर्ग, डॉ राहुल जैन, प्रो राकेश सिंगला और अन्य प्राध्यापकों ने किया. विदित रहे कि आधुन्की समय में तकनीकी इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है कि इंसान का स्मार्टफोन और लैपटॉप के बिना रहना असंभव है. लोगों के ऑनलाइन कार्य को सरल करने के लिए गूगल कंपनी ने क्रोमबुक का आविष्कार किया हैं जो कंप्यूटर के क्षेत्र में एक क्रान्ति है.
उत्पाद विश्लेषक अय्यान खान ने बताया कि क्रोमबुक ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित एवं कार्य करने वाला एक साधारण लैपटॉप जिसका ऑपरेटिंग सिस्टम गूगल कंपनी के द्वारा बनाया गया हैं. गूगल के द्वारा बनाए गए सभी ऐप्स और सॉफ़्टवेयर को क्रोमबुक में चलाया जा सकता हैं. क्रोमबुक को खास तौर पर ऑनलाइन उपयोग करने के लिए बनाया गया है और इसके ज्यादातर ज्यादातर एप्लीकेशन ऑनलाइन इंटरनेट के द्वारा कार्य करते हैं. इस लैपटॉप के अंदर काफी कम विनिदेश का हार्डवेयरलगा होता जिसके कारण क्रोमबुक लैपटॉप की कीमत काफी कम होती हैं.
शादान अज़ीज़ विपणन प्रवर्तक ने कहा कि क्रोम ऑपरेटिंग सिस्टम एक हल्का और सरल परन्तु बहुत तेज गति से कार्य करने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम है. क्रोमबुक बहुत जल्दी बूट (शुरू) हो जाता हैं और लैपटॉप की तुलना में इसकी बैटरी लाइफ भी लम्बी होती है. उपकरण को वायरस से बचाने के लिए खास तरह की सुरक्षा भी दी गयी है. इसका सिस्टम सॉफ्टवेयर खुद से ही अपडेट हो जाता हैं. क्रोमबुक में विविध इस्तेमाल करने को भी सपोर्ट किया गया है. गूगल असिस्टेंट की विशेषता भी इस बुक में दी गई है. क्रोमबुक का उपयोग ज्यादातर दफ्तर के कार्य करने, ऑनलाइन पढ़ाई करने, ऑनलाइन वीडियो देखने, एंड्राइड गेम खेलने, गूगल एप्सस को बड़ी स्क्रीन में उपयोग करने, सम्पादन के कार्य करने आदि के लिए किया जाता हैं.
डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि क्रोमबुक को ऑनलाइन पढ़ाई में इस्तेमाल इसकी सबसे बड़ी विशेषता है. निर्माणक और डिज़ाइनर ने क्रोमबुक को इस तरह बनाया है कि एक आम उपयोग करता अपने बजट के अनुसार इसे खरीद सकता है. क्रोमबुक को सरल बनाने के लिए इसमें टचस्क्रीन की सुविधा दी गई है. प्ले स्टोर का होना इसकी एक अन्य विशेषता है. क्रोमबुक में उपयोगकर्ता सरलता के साथ अपने एप्लीकेशन और सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर सकता है.

Comments