“ताल वाद्यों की तकनीक और मूल बातें” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संगीत विभाग व संगीत कला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में “ताल वाद्यों की तकनीक और मूल बातें” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को संगीत एवं कलाओं के महत्व के विषय में बताते हुए उन्हें कला साधना के लिए प्रेरित किया और संगीत में विज्ञान के महत्व को बताया । इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ के तौर पर प्रणव और कीर्ति सेठी आमंत्रित अतिथि थे। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन करके किया गया. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग व संगीत गायन विभाग की विभागाध्यकक्षा डॉ मोनिका वर्मा ने कीर्ति सेठी व प्रणव को पौधा देकर सम्मानित किया। विषय विशेषज्ञों के तौर पर कीर्ति व प्रणव ने वादन की कुछ मूल तकनीकों से विद्यार्थियों को अवगत कराया । उन्होंने ढोलक, तबला,कॉन्गो, काहोन की वादन विधि और हाथों का रखाव बताया। साथ ही उन्होंने बताया की किस तरह लय और ताल आपस में परस्पर संबंध रखते हैं और संगीत का महत्वपूर्ण अंग हैं। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य युधिष्ठिर मिगलानी तथा पादप विज्ञान विभाग से डॉ निधान सिंह मौजूद रहे। संगीत विभाग से डॉ ऋतु , ललित , विशाल व अमन इस कार्यशाला में मौजूद रहे।

Comments