तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन
BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग द्वारा विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा के निर्देशन में तीन दिवसीय करवा चौथ थाली सजाना, दिया सजाना व करवा और फैब्रिक पेंटिंग कार्यशाला के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गृह विज्ञान विभाग के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया । कार्यशाला के तीसरे दिन फैब्रिक पेंटिंग सिखाई गई । महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिता के इस युग में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए इस तरह के स्किल आधारित इनकम जनरेटिंग ट्रेनिंग कोर्स करना विद्यार्थियों के लिए जरुरी हो गया है । इस तरह की स्किल ट्रेनिंग करने से न केवल विद्यार्थी स्वरोजगार अपना कर अपना जीवन स्तर ऊंचा उठा सकते हैं बल्कि अपने परिवार की आर्थिक मदद भी कर सकते हैं । उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर जीवन में सफल होना है तो उन्हें अपनी क्षमता को पहचानने तथा आंतरिक व बाह्य दोनों घटकों को विकसित करने की जरूरत है । विभागाध्यक्षा डॉ. सीमा ने बताया कि इस प्रकार की शोर्ट टर्म ट्रेनिंग करके विद्यार्थी अपना ट्रेनिंग सेंटर खोल सकते हैं साथ ही वे घर से ही अपना लघु स्तर का व्यवसाय आरंभ कर सकते हैं । आज बाजार में डेकोरेटिव आइटम्स की काफी डिमांड है । यदि आप मार्केटिंग का अच्छा तरीका जानते हैं तो तो आप इन डेकोरेटिव आइटम्स में अपना करियर संवार सकते हैं । ट्रेनिंग करने के बाद विद्यार्थी डैकोरेटिव पूजा थाली सैट के अलावा बुटीक के लिए फैब्रिक पेंटिंग ड्रेस बना सकते हैं । फैशन उद्योग में इनकी काफी डिमांड है ।
कार्यशाला की संचालिका डॉ. सीमा ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए पिडीलाइट फेवीक्रिल कंपनी की मुख्य प्रशिक्षिका अलका जैन ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि जब भी वे अपनी फर्म या अपना काम शुरू करना चाहेंगे तो उनका उचित मार्गदर्शन किया जाएगा । पिडीलाइट फेविक्रिल कंपनी की ओर से सभी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दिए गए ।
समापन समारोह में उपप्राचार्य डॉ.किरण मदान,डॉ. नीलम, डॉ. सुनीता ढांडा, डॉ. निधि, डॉ. राजेश व अन्य अध्यापक गण उपस्थित रहे व सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया ।

Comments