Saturday, September 19, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी में ऑन-साइट आपदा ड्रिल का आयोजन

By LALIT SHARMA , in Business , at September 19, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT :- 19 सितंबर 2026, पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) द्वारा आग एवं गैस जैसे खतरे से निपटने के लिए दिनांक 18 सीतंबर,  2026 को पानीपत रिफ़ाइनरी में विभिन्न विभागों के द्वारा हाइड्रोकर्बोन रिसाव और आग के खतरे से निपटने की तैयारियों के सही आकलन करने हेतु एक ऑनसाइट आपदा ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।   

ड्रिल के परिदृश्य में  न्यू डीएचडीटी यूनिट के C9 स्ट्रिपर काँलम (C-011) आउटलेट लाइन से हाइड्रोकार्बन गैस के रिसाव एवं आग की स्थिति दर्शाई गई। रात 11:08 बजे न्यू डीएचडीटी यूनिट से नेफ्था रिसाव की सूचना प्राप्त हुई। रिसाव की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दमकल गाड़ियाँ तुरंत साइट पर पहुँचीं और रिसाव पर काबू पाने के लिए श्वास यंत्र पहनकर वाटर स्प्रे एवं एचवीएलआरएम के माध्यम से आपातकालीन नियंत्रण कार्य शुरू किया गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 11:20 बजे सायरन (L-1) बजाया गया। तत्पश्चात 11:30 बजे, गैस के तीव्र प्रसार और आग लगने की स्थिति में, कुशल चौधरी, मुख्य महाप्रबंधक (T) ने एम. एल. डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी से चर्चा कर इस घटना को L-2 आपदा घोषित कर दिया। रात 11:34 बजे L-2 सायरन बजाया गया।

एम. एल. डहरिया ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति का आकलन किया और विभिन्न विभागों के अथक प्रयासों के बाद 12:13 बजे स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण प्राप्त कर सामान्य होने की घोषणा की।

इस आपदा ड्रिल के बाद समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में आपातकालीन तैयारी योजना में और सुधार के लिए आपातकालीन समन्वयकों द्वारा दी गई रिपोर्ट की समीक्षा एम. एल. डहरिया तथा संबन्धित वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में की गई। एम. एल. डहरिया ने इस मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के लिए सभी की सराहना करते हुए इसमें और अधिक सुधार लाने के लिए अपने मूल्यवान सुझाव भी दिए।

Comments


Leave a Reply