Tuesday, June 23, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी में आयोजित शानदार एवं विशाल “ 21वीं पुष्प प्रदर्शनी” ने सबको किया मंत्रमुग्ध

By LALIT SHARMA , in Business , at March 4, 2024 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT :- 4 मार्च,  2024, मिनी स्मार्ट सिटी, पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) के सेंट्रल पार्क में दिनांक 2 से 3 मार्च, 2024 तक आयोजित शानदार एवं विशाल “21वीं वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी” की भव्य और सौंदर्यपूर्ण छटा ने सभी आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन आसपास के सौंदर्यीकरण और पर्यावरण को स्वस्थ बनाए रखने के साथ-साथ इंडियनऑयल के हरित संकल्प को और मजबूत करते हुए समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया था।   इस पुष्प प्रदर्शनी में स्वच्छ पर्यावरण विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।  यह पुष्प प्रदर्शनी विविध फूलों एवं  हर्बल पौधों की 100 से अधिक प्रजातियों  के साथ आयोजित की गई । 

इस विशाल पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन एम एल डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी ने रश्मि डहरिया, अध्यक्ष विदुषी क्लब, एस के कनोजिया, कार्यकारी निदेशक (एनआरपीएल), मुख्य-महाप्रबंधकगण , महाप्रबंधकगण  और पानीपत रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के वरिष्ठ अधिकारियों, तथा आसपास के गणमान्य लोगों  की गरिमामयी उपस्थिति में किया।  इस अवसर पर संबोधित करते हुए डहरिया ने उपस्थित सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और इस पुष्प प्रदर्शनी को बहुत शानदार और यादगार बनाने के लिए सभी संबंधित लोगों और प्रतिभागियों के ईमानदार प्रयासों की सराहना की। उन्होंने ज़ोरदार ढंग से उल्लेख किया कि इस तरह की हरित पहल को क्रियान्वित करने से हमें बागवानी, फूलों की खेती के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं और कौशल को प्रदर्शित करने के लिए एक बड़ा मंच मिलता है जो हमें धरती माँ और प्रकृति के और समीप ले जाता है।

उन्होंने आगे उल्लेख किया कि फूल और पौधे प्रकृति की सबसे प्यारी और सुंदर रचना हैं और यदि कोई धरती मां की मुस्कान और हंसी देखना चाहता है, तो उसे उस परिदृश्य को देखना चाहिए जहां फूल खिल रहे हैं, और पौधे और पेड़ अपने फलों के साथ लगे हुए हैं । उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल वर्ष 2024 को “हरित संकल्प पर अमल” के वर्ष के रूप में मना रहा है और इसलिए हमें स्वच्छ एवं हरित परिवेश के लिए निरंतर प्रयासरत  रहना हैं । उन्होंने सभी से आग्रह किया कि स्वच्छ पर्यावरण के लिए हमें अपने स्तर पर अग्रणी रहकर विभिन्न माध्यमों से कार्य करना हैं। अंत में उन्होंने कहा कि यह पुष्प प्रदर्शनी इंडियनऑयल की पर्यावरण के संरक्षण और हरित संकल्प को मजबूत करने के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इससे पहले, हंसराज गणवीर, मुख्य-महाप्रबंधक (तकनीकी ) ने भी सभी  को संबोधित किया और संबंधित पक्षों द्वारा किए गए सफल प्रयासों की सराहना की और शानदार आयोजन के लिए टीम को बधाई दी। मुख्य पुरस्कार जैसे क्वीन ऑफ़ द शो रेखा मीना ने जीता और शोमैन ऑफ़ द ईयर ट्रॉफी प्रियंका गेडाम ने जीती। सत्यजीत सिंह, महाप्रबंधक (रखरखाव) ने स्वागत भाषण दिया। नवीन अग्रवाल, उप-महाप्रबंधक (सिविल मेंटेनेंस) ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Comments