Monday, June 15, 2026
Newspaper and Magzine


मार्केटिंग मैनेजमेंट विभाग और मेघा लर्निंग फाउंडेशन के साथ मिलकर क्लास एक्टिविटी का संचालन किया 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 1, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई बी (पीजी) महाविद्यालय में  मार्केटिंग मैनेजमेंट विभाग और मेघा लर्निंग फाउंडेशन के साथ मिलकर क्लास एक्टिविटी का संचालन किया गया ,जिसमे मार्केटिंग मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने बड़ चढ़कर भाग लिया, मेघा फाउंडेशन के सहयोगी पियूष  जी ने सभी बच्चो को ईमेल से  संबंधित  बातो को बताया, और साथ साथ यह भी सिखाया किस प्रकार हम अपने विचारो को अच्छी तरह से  ईमेल के माध्यम से दूसरो के सामने रख सकते है और बात को प्रभावशाली बना सकते है |

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार  गर्ग ने भी बताया कि  आज के समय में सभी बच्चो को इस तरह की बातो का पता होना बेहद जरूरी है जिससे बच्चे अपने विकास के अवसर प्राप्त कर सकें |डॉ. पूनम मदान की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का संचालन किया गया, जिसमे 40 बच्चो ने भाग लिया |

Comments