कला एकीकरण (Art Integration) विषय पर एक क्षमता निर्माण कार्यक्रम (CBP) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी.कॉलेज, पानीपत के ऑडिटोरियम में कला एकीकरण (Art Integration) विषय पर एक क्षमता निर्माण कार्यक्रम (CBP) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विषय “आर्ट इंटीग्रेशन” था, जिसका उद्देश्य शिक्षण प्रक्रिया में कला के समावेशन के माध्यम से विद्यार्थियों के समग्र विकास को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा, उप-प्रधानाचार्या मीना तनेजा, वेन्यू डायरेक्टर गोबिंद कालरा, तथा दोनों संसाधन व्यक्ति (Resource Person) निशा सिन्हा और सुप्रीत द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उन्हें पौधा तथा शॉल देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य संसाधन व्यक्तियों के रूप में निशा सिन्हा (PGT आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आर्मी पब्लिक स्कूल, अंबाला कैंट) तथा सुप्रीत (PGT कॉमर्स, 11 वर्ष का शिक्षण अनुभव, PIET संस्कृती, NFL) ने भाग लिया। दोनों वक्ताओं ने अपने अनुभवों और ज्ञान के माध्यम से शिक्षकों को आर्ट इंटीग्रेशन के विभिन्न आयामों से अवगत कराया तथा इसे कक्षा शिक्षण में प्रभावी रूप से लागू करने के लिए व्यावहारिक सुझाव प्रदान किए।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विषय को गहराई से समझा। इस पहल ने शिक्षण में नवाचार को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों की रचनात्मकता को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आर्ट इंटीग्रेशन की महत्ता पर प्रकाश डाला और शिक्षकों को इसे नियमित शिक्षण प्रक्रिया में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Comments