Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


ऊँटला गांव में बीपीएल बस्ती रास्ते का निर्माण शुरू.

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at October 1, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : मतलौडा 01 अक्टूबर(कविता) , खंड के  गांव ऊँटला में बीपीएल बस्ती के रास्ते का निर्माण कार्य शनिवार को नारियल फोड़ कर शुरू  किया गया। बस्ती वालों की इस रास्ते की मांग बहुत लंबे समय  से चल रही थी। बीपीएल परिवार जहां गांव से बाहर 100-100 गज के प्लाट काटे गए थे वहां पर बहुत से लोगों ने अपने यहां से पक्के मकान बना लिए थे।  राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार के बेटे  अनिल पवार और युवा जिला अध्यक्ष बलविंदर आर्य ने नारियल फोड़कर  कार्य को शुरू करवाया। इस मौके पर थर्मल मंडल महामंत्री योगेश भादड़, ऊंटला ग्रामवासी जयवीर ,मनोज भार्गव ,रवि भार्गव, रमेश पवार कपिल नैन, सुभाष वाल्मीकि, कर्म सिंह वाल्मीकि और अन्य  ग्रामीण मौजूद रहे। 

Comments