Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मतदाता अपने मत की कीमत जाने व ज्यादा से ज्यादा संख्या में करें मतदान–उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया.

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at September 23, 2024

-स्वीप के माध्यम से फैक्ट्री में जाकर किया मतदाताओं को प्रेरित

-दिव्यांगों के लिए मतदान केंद्रों पर उपलब्ध होंगी विशेष सुविधाएं

-निर्भय होकर मतदाता करे मतदान

BOL PANIPAT ,23 सितंबर– हरियाणा विधान सभा के आम चुनाव में पिछले चुनाव की तुलना में मतदान प्रतिशत बढ़े इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वीप के माध्यम से हर दिन नया प्रयोग करके मतदाताओ को जागरूक करते हुए उन्हे पांच अक्टूबर के दिन अपना अनमोल वोट डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की शपथ भी स्वीप के माध्यम से दिलाई जा रही है।
उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि
दिव्यांगो के लिए मताधिकार के उपयोग को आसान एवम सुविधाजनक बनाने के लिए ईसीआई सक्षम ऐप पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त सारी सेवाओं का लाभ दिव्यांग मतदाता ले सकते हैं।
जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवम अतिरिक्त उपायुक्त डा पंकज ने बताया कि सोमवार को स्वीप गतिविधियों की कड़ी में ईसीआई की गाइडलाइन के मुताबिक महिला श्रमिक मतदाताओं को उनके कार्य स्थल पर फैक्ट्रियों में जाकर मतदान की शपथ दिलाकर 5 अक्टूबर को सारे काम छोड़ कर,पहले मतदान उसके बाद जलपान करने के लिए श्रमिकों की काउंसलिंग की जा रही है।
नोडल अधिकारी ने बताया कि उन्हे निर्भीक होकर बिना प्रलोभन मतदान करने की शपथ भी दिलाई जा रही।
एडीसी डा पंकज ने बताया ड्रेन नबर 2 बरसत रोड के आस पास की वेस्ट मैनेजमेंट, धागा फैक्ट्रियो के लेबर को मतदान के लिए प्रेरित किया गया । उन्हें स्लोगन,डायलॉग, चित्रों से सुसज्जित स्टीकर लगे दर्पण, कंघे,मेंहदी कीप, टूथ ब्रश आदि के माध्यम से वोटर टर्नओवर को बढ़ाने के लिए जागरूक किया गया।
स्वीप कन्वेनर डा हितेश चंद शर्मा ने बताया की कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों के मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना है तथा जिले के पिछले विधान सभा चुनाव जिले का मत प्रतिशत 67.57 प्रतिशत रहा उसे बढ़ाना है।

Comments