Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


दयाल सिंह स्कूल में लगाई गई कोरोना वैक्सीन।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL HEALTH , at February 15, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 15 फरवरी, 2022, सैक्टर 13-17 में स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए वैक्सिनेशन कैंप लगाया गया। विद्यालय प्रांगण में निर्धारित समय पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुँची। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता कुमार तोमर ने टीम सदस्यों को पुष्प गुच्छ भेंट करके स्वागत किया। इस कैम्प में 15 से 18 साल के बच्चों ने कोरोना वैक्सीनेशन की पहली और दूसरी डोज लगवाने में दिलचस्पी दिखाई।

विद्यालय में वैक्सीनेशन कार्यक्रम सुबह 10 बजे से 3 बजे तक चला। आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ बिना रजिस्ट्रेशन वाले बच्चों को भी वैक्सीन लगाई गई। सेंटर पर बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी विद्यालय पहुँचकर अपने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय में कुल 180 वैक्सीन डोज लगाई गई।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा बताया कि हमें ‘स्वस्थ भारत मिशन‘ का हिस्सा जरूर बनना चाहिए। हमें अपने साथ-साथ अन्य लोगों को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

Comments