महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
BOL PANIPAT : स्थानीय जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाई गई I इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ऋतु सिंह, चेयरमैन अतुल जैन, मैनेजर बलराम शर्मा कोऑर्डिनेटर डॉ पूनम और सभी अध्यापक उपस्थित रहे I सभी ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए I प्रधानाचार्य ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है I उन्होंने अपने देश की स्वतंत्रता के लिए तन मन धन न्योछावर कर दिया I आज की युवा पीढ़ी को उनके सिद्धांतों, व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए अंत में चेयरमैन अतुल जैन ने कहा कि विद्यालयों में भी पाठ्यक्रम में ऐसे महान और गौरवशाली हस्तियों को स्थान देना चाहिए I

Comments