Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


न्यू रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब द्वारा  पानीपत में  धूमधाम से किया जाएगा राजतिलक और मनाई जाएगी दीवाली

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at January 15, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 15 जनवरी 2024, न्यू रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब, रामनगर, तहसील कैम्प, पानीपत की स्टेज पर आने वाली 22 जनवरी को सायं 8 बजे से श्री राम राजतिलक किया जाएगा और दिवाली को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा । विदित रहे कि हमारे देश में इस समय श्री राम के अपने घर में विराजमान होने के उपलक्ष्य में काफी उत्साह है । हर तरफ जय श्री राम के जयकारे लगाये जा रहे हैं । इस दिन का सभी देशवासियों को बेताबी से इंतज़ार है । इस अवसर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए पानीपत की प्रमुख रामलीला न्यू रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब के सभी पदाधिकारियों, कलाकारों और सदस्यों ने एक बार पुनः इस दिन स्टेज पर भरत मिलाप व श्री राम राजतिलक करने और दीपावली मनाने का निर्णय किया है । इस निर्णय का सभी स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है ।

आगामी 22 जनवरी को एक बार पुनः स्टेज पर लाईटिंग की जाएगी और पर्दे लगाए जाएंगे और श्री राम राज तिलक किया जाएगा । जो भी कलाकार पहले ये भूमिकाएं अदा करते हैं, वही कलाकार एक बार फिर से पूरी ड्रैस और मैकअप में आपके सामने मनभावन प्रस्तुति देंगे । स्टेज को लड़ियों और दीयों से सजाया जाएगा । हनुमान स्वरूपों को भी निमंत्रण  भेज दिए गए हैं और वे भी भारी मात्रा में स्टेज पर पधारेंगे और श्री राम का आशीर्वाद लेंगे । इस बार भी आतिशबाजी और ढोल नगारों से श्री राम जी का सीता और लक्ष्मण सहित अयोध्या पधारने पर भरत और षत्रुघन द्वारा स्वागत किया जाएगा । श्री राम की भूमिका में प्रमोद चोपड़ा, लक्ष्मण – सुरेन्द्र चोपड़ा, सीता – हरीश  वर्मा, भरत – कमल नयन वर्मा, शत्रुघन अजय चोपड़ा व हनुमान जी की भूमिका में टेक चन्द सोनी रहेंगे। सभी कलाकारों ने इस अवसर को यादगार बनाने के लिए अभी से तैयारी करनी शुरू  कर दी है । इस कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन धर्मपाल चोपड़ा करेंगे ।

रामलीला के प्रधान वेद प्रकाश चोपड़ा ने कहा कि सरकार द्वारा इस पर्व को राष्ट्रीय  त्यौहार घोषित  कर देना चाहिए ताकि देश  में हर वर्ष  दो-दो दीपावली मनाई जा सके । कोषाध्यक्ष  नोतन सोनी ने कहा कि कार्यक्रम उपरांत सभी के लिए भण्डारे का भी प्रबन्ध किया गया है ।

Comments