Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


सीपीआई की पानीपत जिला कौंसिल की ओर से भारत रतन डा0.भीम राव अम्बेडकर की 131 वीं जयन्ती मनाई गई।

By LALIT SHARMA , in Politics , at April 14, 2022 Tags: , , , ,

BOLPANIPAT : 14 अप्रैल आज स्थानीय भगत सिंह स्मारक में सीपीआई की पानीपत जिला कौंसिल की ओर से भारत रतन, भारतीय संविधान के शिल्पकार डा0.भीम राव अम्बेडकर की 131 वीं जयन्ती मनाई गई। इस अवसर पर हुई सभा की अध्यक्षता सेवा सिंह मलिक ने की और संचालन सीपीआई के जिला सहायक सचिव राम रतन एडवोकेट ने किया।

सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप, पवन कुमार सैनी, राम रतन एडवोकेट, जमशेद राणा, प्रदीप जिन्दल, पूर्व सरपंच सुक्खा सिंह आदि ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, उनके विचारों, उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि डा0 भीम राव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। हमारा संविधान देश के तमाम नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, विचार की अभिव्यक्ति, धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता और अवसर की समानता प्रदान करता है। वक्ताओं ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आज की सत्तासीन भाजपा – आर एस एस की सरकार बाबा साहब के संविधान को नष्ट करने पर तुली है और मेहनतकशों के अधिकारों पर ताबड़ तोड़ हमले कर रही है।

क्ताओं ने कहा कि आज बाबा साहब को याद करते हुए देश के संविधान ,लोकतंत्र एवं देश बचाने के लिए व्यापक आंदोलन तैयार करने के प्रयास करने का संकल्प दोहराने की आवश्यकता है।
सभा में शीश राम, ओम सिंह यादव, हरपाल कश्यप, सन्नोवर राणा, प्रेम सिंह धीमान, हरपाल सींक, भूपेन्द्र कश्यप, राम आसरे, दुर्गा दास, धनपत कश्यप, विजय कुमार, नवल किशोर, माईचंद छाजपुर आदि शामिल रहे। सभा में शामिल सभी ने डा0 भीम राव अम्बेडकर अमर रहे आदि नारे लगाते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये।

Comments