Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मनोहर लाल की जनसभा का आमंत्रण बाजारों में देने पहुंचे विधायक प्रमोद विज

By LALIT SHARMA , in Politics , at April 16, 2024 Tags: , , , , ,

– 18 अप्रैल को दो जनसभाएं करेंगे भाजपा लोकसभा के प्रत्याशी मनोहर लाल

BOL PANIPAT:- पानीपत शहरी विधानसभा में 18 अप्रैल वीरवार को पानीपत शहरी विधानसभा में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के करनाल लोकसभा के प्रत्याशी मनोहर लाल दो जनसभाएं करेंगे। मनोहर लाल जनसभाओं के माध्यम से जनता से वोटों की अपील करेंगे एवं इस क्रम में भाजपा विधायक प्रमोद विज ने जनसभा में शामिल होने का आमंत्रण पानीपत के प्रमुख बाजारों में बीते दिन जा कर दिया है, विज ने डोर टू डोर जा कर लोगों से जनसभा में शामिल होने की अपील की एवं प्रत्याशी मनोहर लाल के समर्थन में वोट डालने की अपील की, विज ने कहा कि 25 मई को पानीपत शहर की जनता भाजपा के पक्ष में वोट डाल कर रिकार्ड बनाएगी एवं मनोहर लाल को भारी मतों से जिताने का काम करेगी I

सुबह शहरी चुनाव कार्यालय पहुचे मनोहर लाल:-

मंगलवार की सुबह भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने शहरी विधानसभा के कार्यालय में पहुँच कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवं कार्यकर्ताओं के संग चाय पर चर्चा कर चुनाव के दृष्टी से मार्गदर्शीत कर I आमजनों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत होकर मौके पर समाधान भी कराया I

Comments