बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 3 बाइक बरामद
BOL PANIPAT , 11 अक्तूबर। सीआईए वन पुलिस टीम ने बाइक चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की 3 बाइक बरामद की। आरोपी की पहचान साहिल उर्फ चौटाला पुत्र राजेश निवासी कुराड़ के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर चौटाला रोड पर रसलापुर मोड़ के पास घूम रहा है। बाइक चोरी की हो सकती है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर पहुंचकर बाइक सवार युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान साहिल उर्फ चौटाला पुत्र राजेश निवासी कुराड़ के रूप में बताई। युवक को बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो वह बहाने बाजी करने लगा। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने बाइक 1 अक्तूबर 2026 को समालखा कोर्ट के पास से चोरी करना स्वीकार किया। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना समालखा में मुंशीराम पुत्र शंकर राम निवासी आजाद नगर वार्ड नंबर समालखा की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की दो अन्य वारदातों का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दोनों बाइक बरामद कर 106 बीएनएसएस के तहत कब्जा पुलिस में लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक वारदातों के 9 मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपी साहिल के कब्जे से चोरी की कुल 3 बाइक बरामद कर रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments