Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


फार्म हाउस से डंपर के रिम चोरी करने वाला आरोपी नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार. वारदात में प्रयोग की ऑटो बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 21, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 मई 2023,पानीपत, गांव बबैल खेत में बने फार्म हाउस से गत दिनों डंपर के रिम चोरी करने वाले आरोपी को थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने बीती देर रात नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राजा बाबू पुत्र राजा शाह निवासी गंगाराम कॉलोनी के रूप में हुई।

थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीन ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षकअजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा शनिवार की देर रात अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए स्पेशल चेकिंग अभियान “नाइट डोमिनेशन” के दौरान थाना सेक्टर 13/17 पुलिस की टीम नूरवाला अड्डे पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गांव नूरवाला की और से एक ऑटो आया। टीम ने ऑटो को रूकवाकर चालक से पूछताछ की तो उसने घबराते हुए अपनी पहचान राजा बाबू पुत्र राजा शाह निवासी गंगाराम कॉलोनी के रूप में बताई। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी तीन अन्य साथी महिलाओं के साथ मिलकर गत दिनों गांव बबैल खेत में बने एक फार्म हाउस से डंपर के दो रिम चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में गांव बबैल निवासी सुरेंद्र पुत्र महेंद्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर प्रवीन ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरी की वारदात में प्रयोग की ऑटो बरामद कर पुलिस टीम ने वारदात में शामिल इसकी साथी आरोपी महिलाओं के ठिकानों का पता लगा गिरफ्तार करने व चोरी किये रिम बरामद करने के लिए आरोपी राजा बाबू को रविवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

थाना सेक्टर 13/17 में गत शुक्रवार को गांव बबैल निवासी सुरेंद्र पुत्र महेंद्र ने शिकायत देकर बताया था कि उसके खेत में ट्रक के दो रिम चोरी हो गए। उसने सीसीटीवी कैमरा चैक किए तो एक ऑटो में अज्ञात चोर रिम लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे है। सुरेंद्र की शिकायत पर थाना सेक्टर 13/17 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments