मकान नाम न करवाने पर बहू ने सास ससुर के साथ की मारपीट
BOL PANIPAT : मतलौडा, 06 सितम्बर (कविता), खंड के गांव रेर कलां में बहु के नाम मकान नाम न करवाने को लेकर बहू ने अपने सास ससुर के साथ मारपीट की है। जिसका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बहू पुलिस की मौजूदगी में अपने सास ससुर के साथ मारपीट करती नजर आ रही है। बबली पत्नी मोहन लाल वासी रेर कलां ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया की उसके पास 3 बच्चे है जिसमें 2 लड़कियां और एक लड़का है। लड़के की शादी 2015 में रेखा वासी थाना क्षेत्र समालखा के साथ की थी। शादी के कुछ दिन तक तो सब ठीक ठाक रहा। उसके कुछ दिन बाद उपरोक्त दोषी व उसके परिवार वालों ने उसके बेटे व उनके साथ मारपीट करना व झूठे केस केस में फ़साने की धमकी देने लगी। दोषीं ने कहा की मकान उसके नाम करवा दो वर्ण तुम्हारे परिवार को ऐसे ही तंग करती रहूंगी जिसमें उसके परिवार वाले भी उसका साथ देते है। उपरोक्त दोषी से तंग आकर उन्होंने अपने बेटे और बहू को बेदखल कर दिया था। बेदखल के बाद भी उपरोक्त दोषी अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। बीते रविवार की रात करीब 8 बजे वह अपने घर थी। दोषी उसके घर में जबरदस्ती घुस आई और अपनी चुन्नी से उसका घला घोंटने की कोशिश करने लगी। बीच बचाव करने के बाद अपने घर का दरवाजा बंद कर लिया। जिसके बाद दोषी पड़ोस के घर में छुप गई। सोमवार की सुबह उसने घर का दरवाजा खोला तो दोषी दोबारा से उस पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। सदर थाना प्रभारी ने बताया की पुलिस की टीम जाँच कर रही है। जाँच करने के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी।

Comments