Sunday, July 19, 2026
Newspaper and Magzine


एचएसवीपी विभाग की बड़ी कार्रवाई

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at May 30, 2023

सेक्टर 8 में ग्रीन बेल्ट की ज़मीन से हटाये अवैध कब्जे

BOL PANIPAT , 30 मई। अब एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) ने पानीपत के सभी सेक्टरों में चल रहे अवैध कब्जे और अतिक्रमण के खिलाफ कमर कस ली है। विभाग की जमीन या सड़क पर अवैध कब्जे के खिलाफ जिला प्रशासन किसी भी तरह की अनदेखी करने के बिल्कुल भी मूड में नहीं है। एचएसवीपी विभाग की की तरफ से अब निरंतर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। मंगलवार को एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) ने जीटी रोड स्थित सेक्टर- 8 में ग्रीन बेल्ट तथा विभाग की ज़मीन पर चल रहे अवैध कब्जे और अतिक्रमण पर प्रहार करते हुए विभाग की जमीन को मुक्त करवाया।
संपदा अधिकारी पुलकित मल्होत्रा ने बताया कि विभाग द्वारा आगे भी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ़ आप्रेशन कब्ज़ा मुक्त चलाया जायेगा उन्होंने विभाग की ज़मीन पर अवैध अतिक्रमण करने वाले लोगों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोग जल्द से जल्द अतिक्रमण वाली जगह खाली कर दे। अन्यथा ऐसे लोगों के खिलाफ़ कड़ी कारवाई करते हुए एफआईआर दर्ज़ करवाई जायेगी और विभाग की ज़मीन को भी खाली कराया जायेगा विगत है कि बीते दिनों डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने संपदा अधिकारी को विभाग की जमीन को अवैध अतिक्रमण से मुक्त करवाने के आदेश दिए थे।

Comments