Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी. महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट द्वारा स्पेशल कैंप के पांचवा दिन -“चलो उठो सब हाथ मिलाए, पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं”

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL SOCIAL , at February 16, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आज जी टी रोड स्थित स्थानीय आई.बी. महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट द्वारा स्पेशल कैंप के पांचवा दिन का आयोजन खोतपूरा गांव में किया गया । प्रातः कालीन सत्र में स्वयंसेवकों को योगा और मेडिटेशन करवाया गया । इसके पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए गांव को खोतपूरा में रैली निकाली गई । जिसमें स्वयं सेवकों ने “चलो उठो सब हाथ मिलाए,  पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं”,  “आओ मिलकर वृक्ष लगाएं, पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं के नारे लगाए” । रैली के पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा साक्षरता अभियान चलाया गया जिसमें स्वयंसेवकों ने जन जन के घर जाकर उनको हस्ताक्षर करना सिखाया और सभी को यह बताया कि आज के समय में सभी के लिए शिक्षा का क्या महत्व है । सायं कालीन सत्र में डॉक्टर प्राणनाथ जी के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया जिस के मुख्य अतिथि डॉक्टर प्राणनाथ जी, सरपंच विनोद संधू और राजेश संधू जी रहे । डॉ प्राणनाथ जी ने स्वयं सेवकों को यह बताया कि जब भी हम कोई फल खाते हैं तो उसके बीज को हमें फेंकना नहीं चाहिए उसके बीच को हमें मिट्टी में दबाना चाहिए ताकि वह भी पौधे के रूप में परिवर्तित हो सके और बाद में वही पौधा बड़ा होकर पेड़ बन सके और सबको छाया दे सके । उन्होंने उस बीज की कल्पना आज के युवा के साथ की । उन्होंने यह भी बताया कि अगर एक छोटे से बीच में इतनी ताकत हो सकती है कि वह बड़ा होकर सभी को छाया दे सकता है तो आज के युवा में इतनी ताकत क्यों नहीं हो सकती कि वह सभी के लिए समाज सेवा का कार्य कर सकें । इस कार्यक्रम के बाद स्वयं सेवकों ने खोतपुरा गांव में सड़क पर चलते वाहन के पीछे और खंभों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए । जिसका उद्देश्य यह था कि धुंध के समय वाहन के पीछे की लाइट दिखाई नहीं देती तो रिफ्लेक्टिव टेप दुर्घटना होने से बचा सकती है । रात को जब भी अंधेरे में सुनसान सड़क से वाहन चलाते हैं तो रिफ्लेक्टिव टेप की लाइट रोशनी की तरह काम करती है । इस सात दिवसीय एनएसएस स्पेशल कैंप के पांचवें दिन कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग जी गांव में आए और उन्होंने सभी स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि हम सभी को समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर तैयार रहना चाहिए । मंच का संचालन एनएसएस स्वयंसेवक कासिम अली ने किया । उसके बाद IBM अस्पताल से डॉक्टर हितेश कुमार जी जो कि न्यूरो सर्जन है, स्वयंसेवकों को विभिन्न प्रकार की जानकारी दी। उन्होंने यह बताया कि किस तरह से हम अपने टेंशन को योगा और अभ्यास के द्वारा दूर कर सकते हैं । अंत में डॉ जोगेश जी ने डॉक्टर हितेश का धन्यवाद किया और यह कहा कि हमारे स्वयंसेवक भी समाज सेवा के लिए हमेशा तैयार रहेंगे और भविष्य के लिए एक मिसाल कायम करेंगे। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट राजेश कुमार, प्रोफेसर नीतू मनोचा, प्रोफेसर रितु भारद्वाज और प्रोफेसर सुमन मलिक जी ने अहम भूमिका निभाई ।

Comments