Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


इंटर्नशिप प्रोग्राम के समापन सत्र का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 6, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इंटर्नशिप इकाई,आईसीटी अकैडमी  एवं कैपजेमिनी के संयुक्त तत्वावधान द्वारा “प्रीमियम बैंकिंग” पर चलाये जा रहे इंटर्नशिप प्रोग्राम के समापन सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक, डॉ. सुनित शर्मा (वाणिज्य विभागाध्यक्ष ), माधवी( संयोजक, इंटर्नशिप इकाई) , शिखा जुनेजा (सॉफ्ट स्किल ट्रेनर) द्वारा आईसीटी अकादमी से आए मिस्टर अनुपम ( प्रशिक्षक, आईसीटी एकेडमी) को  पौधा भेंट कर किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक  ने  संबोधित करते हुए कहा कि इंटर्नशिप  किताबी ज्ञान को वास्तविक दुनिया के अनुभव से जोड़ने का महत्वपूर्ण जरिया है। इंटर्नशिप से विद्यार्थी  पढ़ाई के साथ करियर की रुचि से संबंधित स्किल्स सीख सकते है।इंटर्नशिप एक छात्र को करियर की खोज और नए कौशल सीखने का अवसर देता है। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों की प्रतिभा विकसित करने और भविष्य के फुल टाइम कर्मचारियों के लिए संभावित रूप से एक कनेक्शन बनाने का अवसर प्रदान करता है। इसलिए हम समय-समय पर अपने महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप के नए-नए अवसर प्रदान करते रहते हैं। इंटर्नशिप सेल की संयोजक माधवी ने कहा कि इंटर्नशिप एक लाइफ सेवर (प्राण रक्षक) के रूप में काम करता है. अगर स्टूडेंट्स इंटर्नशिप के दौरान अपनी काबिलियत साबित करने में सफल रहते हैं,तो उनको एम्प्लॉयर की तरफ से किसी फुल टाइम जॉब का ऑफर मिलने के भी काफी चांस रहते हैं। इसलिए हमने बीकॉम के विद्यार्थियों के लिए प्रीमियम बैंकिंग के विषय पर इंटर्नशिप करवाई जिसमें विद्यार्थियों को पब्लिक स्पीकिंग, कम्युनिकेशन, टीम बिल्डिंग जैसी स्किल्स सिखाई गई विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि  तकनीक के प्रयोग ने बैंकिंग को कैसे बेहतर बनाया है  । उन्होंने यह भी कहा कि यह स्किल्स विद्यार्थियों को आज के कंपटीशन युग में नौकरी पाने और चुनौतियों का सामना करने में काफी मदद करेंगे।आईसीटी एकेडमी से आए मिस्टर अनुपम ने कहा  कि छात्रों को अपने अकादमिक स्किल्स के साथ कुछ एक्स्ट्रा स्किल्स को विकसित करने की आवश्यकता है जो उन्हें लंबे समय तक अपने करियर में सरवाइव करने में मदद करेंगी। किसी भी नौकरी के लिए पारस्परिक संचार, कम्युनिकेशन स्किल्स , प्रेजेंटेशन स्किल्स और कोलाब्रेशन  स्किल्स जैसी स्किल्स महत्वपूर्ण हैं।  इस तरह की इंटर्नशिप छात्रों को व्यावहारिक स्किल्स सीखने और उन्हें सही तरीके से लागू करना सिखाती है। इस इंटर्नशिप से  बीकॉम अंतिम वर्ष के लगभग 60 विद्यार्थी लाभान्वित हुए। इस समारोह के अंत में विद्यार्थियों ने इंटर्नशिप को लेकर अपने अनुभव सभी के साथ साझा किए। इस सत्र के अंत में  शिखा जुनेजा ने सभी का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में मंच का संचालन  आंचल बत्रा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुश्री निशा गुप्ता, रीना रानी, हिमानी , नॉन टीचिंग स्टाफ से टिंकू,  विष्णु ,  गणेश, विजय आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Comments