डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने जिला सचिवालय में उपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों को दिलाई मतदाता शपथ।
-जिला के सभी सरकारी कार्यालय के साथ-साथ आंगनवाडिय़ों, विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों गैर सरकारी संगठनों, फैक्ट्रियों के 5 लाख लोगों ने ली शपथ-डीसी।
-लोकतंत्र का पर्व देश का पर्व: डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया
BOL PANIPAT : 19 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत शुक्रवार को जिला में उत्साह का माहौल रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में जिला सचिवालय के साथ-साथ जिला के सभी विभागों में मतदाता शपथ का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर में उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों, विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलवाई और आमजन से अपील की कि वे आगामी 25 मई को आयोजित लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और जिले की मतदान प्रतिशतता को बढ़ाएं। मतदाता शपथ का यह कार्यक्रम सभी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ अर्ध सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थाओं, प्रतिष्ठानों इत्यादि में आयोजित किया गया और करीब 5 लाख लोगों ने शुक्रवार को मतदाता शपथ ली।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि लोकतंत्र का यह पर्व देश का सबसे बड़ा पर्व है और हम सब ने इसमें भागीदार निभानी है। 25 मई को प्रत्येक मतदाता अपने मत का प्रयोग जरूर करें।

एडीसी एवं स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ पंकज यादव ने कहा कि जिला में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम दिन प्रतिदिन आयोजित किया जा रहे हैं और लोगों को मतदान करने के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट भी बना दिए गए हैं ताकि लोग इन सेल्फी बूथों पर अपनी सेल्फी लेकर इसे विभिन्न सोशल प्लेटफॉर्म पर उपयोग कर सके और लोगों को जागरुक कर सके। कार्यक्रम में सभी ने एक स्वर में 25 मई को मतदान के महत्व का संदेश दूसरों तक पहुंचाने की शपथ ली। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, एसडीएम पानीपत एवं एआरओ पानीपत शहरी विधानसभा मनदीप कुमार, समालखा एसडीएम एवं एआरओ अमित कुमार, इसराना एसडीएम एवं एआरओ ज्योति मित्तल, सीईओ जिला परिषद गौरव कुमार सहित विभिन्न डीएसपी और अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Comments