नशा मुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य रहे व्यक्ति/संस्थान, नशामुक्ति केन्द्र राज्य पुरस्कार हेतु करें आवेदन.
BOL PANIPAT , 13 दिसम्बर। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग द्वारा नशा मुक्ति के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति/संस्थान, नशामुक्ति केन्द्र इत्यादि नशा मुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य रहे हैं उनके लिए विभाग की ओर से पोर्टल खोला गया है।
राज्य पुरस्कार हेतु विभागीय अवार्ड पोर्टल एचटीटीपीएस://अवार्डडॉटसोशलजस्टीसएचआरवाईडॉटजीओवीडॉटइन पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसम्बर है।

Comments