Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


उपायुक्त ने मण्डियों में रबी की फसल की खरीद के दृष्टिगत निरीक्षण के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति की

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 1, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 1 अप्रैल। उपायुक्त सुशील सारवान ने विभिन्न मण्डियों में रबी की फसल की खरीद के दृष्टिगत निरीक्षण के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति की है। आदेशानुसार सचिव आरटीए डॉ. पूजा भारती नोडल अधिकारी पानीपत नगर पालिका सचिव आशा रानी सुपरवाईजर ऑफिसर और राजस्व विभाग की ओर से कानूनगो गजे सिंह को पानीपत मण्डी व बबैल और बाबरपुर में सतबीर सिंह कानूनगो, नगराधीश राजेश सोनी को इसराना, नौल्था, अहर और छिछडाना में नोडल अधिकारी, इसराना मार्केट कमेटी सचिव सुरेश कुमार सुपरवाईजर अधिकारी और कानूनगो इरफान व अशोक कुमार को लगाया गया है। समालखा अनाज मण्डी, सनौली और बापौली में में जिला परिषद के अतिरिक्त सीईओ रविन्द्र मलिक नोडल अधिकारी होंगे जहां मार्केट कमेटी सचिव कृष्ण कुण्डु सुपरवाईजर ऑफिसर और कानूनगो राजेश कुमार, नरेश कुमार को लगाया गया है।

उरलाना कला और मडलौडा में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की कार्यकारी अधिकारी अनुपमा मलिक को नोडल अधिकारी, मडलौडा के मार्केट कमेटी सचिव अनिल कुमार को सुपरवाईजर ऑफिसर और कानूनगो बिजेन्द्र व महेन्द्र सिंह को लगाया गया है। एसडीएम पानीपत व समालखा अपने-अपने क्षेत्र के ओवरऑल इन्चार्ज रहेंगे। आदेशानुसार उक्त अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मण्डियों और खरीद केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे और गेहूं की आवक को बिना किसी बाधा के खरीद केन्द्रों तक आना सुनिश्चित करवाएंगे।

गेहूं के उठान और दूसरी समस्याओं को भी दूर करवाना सुनिश्चित करेंगे। वे सम्बंधित आढ़ती एसोसिएशन के साथ बारदाना, तरपाल, इलैक्ट्रोनिक भार मापक यंत्र, छरना, कैरेट, पानी का पानी, शौचालय इत्यादि की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करेंगे। यही नही भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के तहत जारी दिशानिर्देशों की अनुपालना करवाना भी सुनिश्चित करेंगे।

दैनिक स्तर पर मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर आई शिकायतों और समस्याओं का निदान करवाना भी सुनिश्चित करेंगे।

Comments