Thursday, July 30, 2026
Newspaper and Magzine


समाधान शिविरों की प्रगति को लेकर मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की समीक्षा बैठक.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 5, 2024 Tags: , , , , , , ,

-समाधान शिविर में बड़े स्तर पर हो रहा शिकायतकर्ताओं की समस्या का तत्काल निदान : उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया
-शिकायतकर्ता आम समस्याओं के निदान के साथ साथ अन्य जरूरी समस्याओं को लेकर भी दे रहे  शिविर में दस्तक
जनता के लिए कारगर साबित हो रहे समाधान शिविर  

BOL PANIPAT , 5 जुलाई। हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश भर में लगाए जा रहे समाधान शिविरों की प्रगति को लेकर उपायुक्तों, मंडल आयुक्तों से संवाद किया व समाधान शिविरों की प्रगति पर समीक्षा की। उन्होंने उपायुक्तों से पूछा कि ये समाधान शिविर जनता के लिए कितने कारगर साबित हो रहे है। लोग किस तरह की समस्याओं को लेकर शिविरों में पहुंच रहे है व उनकी समस्याओं का निदान प्रतिशत क्या है व इन समस्याओं के समाधान को लेकर लोगों की क्या प्रतिक्रिया नजर आ रही है।
उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि जिस उद्देश्य को लेकर ये समाधान शिविर प्रारंभ किये गए थे हम उस उद्देश्य को अति शीघ्रता से 85 प्रतिशत तक हल कर पाने की दिशा में तीव्रता गति आगे बढ़ रहे है। समाधान शिविर में पहले आम जन क्रीड से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचते थे लेकिन कुछ दिनों लोगों ने आम रोजमर्रा की समस्याओं को भी शिविर में लाना प्रारंभ कर दिया  है। अब लोग कृषि क्षेत्र, नली गलियां की समस्याओं को भी शिविर में लेकर पहुंच रहे है। समस्याओं के समाधान होने पर शिकायतकर्ताओं को फूलों की मालाएं पहनाकर उनका सत्कार भी किया जाता है।
उपायुक्त ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर शिकायतकर्ताओं को रोजाना विभिन्न किस्मों के पौधे भी वितरीत किये जाते है। रोजाना एक शिविर में 400 के करीब शिकायतकर्ता पहुंचते है व समस्याओं का  समाधान होने पर साथ में पौधे लेकर भी जाते हैं। उपायुक्त ने बताया कि सरकार की इस नई पहल का आम व्यक्ति जोर दार व अभिनंनद व स्वागत कर रहा है। 2 घण्टे तक चलने वाले इस समाधान शिविर में पूरा प्रशासन सभागार में मौजूद रहता है व शिकायतकर्ताओं की समस्याओं में रूचि लेकर उसका निदान करता है। उपायुक्त ने कहा कि इस तरह के शिविर से लोगों में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज, एसडीएम मनदीप सिंह, एसडीएम समालखा अमित कुमार, जिला परिषद की डिप्टी सीईओ कंचन दत्ता व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा आदि मौजूद रहे।

Comments