डीसी ने शहर के उद्योगपतियों के साथ की बैठक. एचकेआरएन से ही कर्मचारी/श्रमिक लेने की अपील की
BOL PANIPAT ,30 अप्रैल। डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने रविवार को जिला सचिवालय में शहर के उद्योगपतियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान डीसी ने सभी उद्योगपतियों से अपील की, कि वे हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत ही अपने उद्योगों में श्रमिक लगायें। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ युवाओं की स्किल शैक्षणिक की ओर भी जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय को देखते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार स्किल इंडिया और मेक इन इंडिया कार्यक्रम के साथ आगे बढ़ा रही है।
*बैठक के दौरान उद्योगपतियों से औद्योगिक इकाइयों की बेहतरी के लिए डीसी वीरेन्द्र कुमार ने उनसे सुझाव भी लिये और उनकी समस्याएं भी सुनी। उद्योगपतियों द्वारा सेक्टर 25 स्थित नाले वाली सड़क को सीधा जीटी रोड पर जोड़ना तथा औद्योगिक सेक्टरों में अवैध कब्जों को हटवाने जैसी समस्याओं पर डीसी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी हर समस्या का जल्द ही निवारण किया जायेगा। इस अवसर पर एसडीएम पानीपत वीरेन्द्र ढुल,समालखा एसडीएम अमित कुमार,सीटीएम राजेश सोनी,उद्योगपति भीम राणा, श्री भगवान अग्रवाल,एच.एस.धमू ,विनोद धमीजा, सहित विभिन्न उद्योगपति मौजूद रहें।

रिश्वत मांगने वाले अधिकारी या कर्मचारी की शिकायत के लिए 24 घंटे उपलब्ध : डीसी
डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने उद्योगपतियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि कोई व्यक्ति किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को रिश्वत न दें। उन्होंने जिला वासियों से भी अपील करते हुए कहा कि किसी भी नागरिक से यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी भी प्रकार की रिश्वत मांगता है तो वे उसकी शिकायत तुरंत मुझे दें। उन्होंने कहा कि रिश्वत मांगने वाले शिकायत करने वाले नागरिक के मेरे द्वार 24 घंटे खुले हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के साथ ही जिला प्रशासन जनहित में कार्य करने के प्रति कृतबद्ध है।

Comments