Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित होंगे पानीपत के डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 24, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 24 जनवरी। जिले में मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर 25 जनवरी को जगाधरी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में पानीपत के जिला उपायुक्त सुशील सारवान को सम्मानित किया जाएगा। इनके अतिरिक्त उपमंडल अधिकारी वीरेंद्र ढुल,निर्वाचन उप तहसीलदार सुदेश राणा व निर्वाचन कानूनगो पूजा शर्मा को भी पुरस्कृत किया जायेगा।
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से उपलब्ध जानकारी के अनुसार 25 जनवरी को महाराजा अग्रसेन कालेज जगाधरी में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में उपायुक्त सुशील सारवान को सम्मानित किया जाएगा।

Comments