Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


डीसी सुशील सारवान ने गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में प्रस्तावित समारोह की तैयारियों को लेकर विभिन्न अधिकारियों से चर्चा की और आवश्यक दिशानिर्देश दिए

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 8, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 8 मार्च। डीसी सुशील सारवान ने मंगलवार को लघु सचिवालय में आगामी अप्रैल में होने वाले गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में प्रस्तावित समारोह की तैयारियों को लेकर विभिन्न अधिकारियों से चर्चा की और आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मूलभूत कार्यो को अभी से अंतिम रूप देना शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि यह एक भव्य कार्यक्रम होगा जिसमें दूसरे जिलों व राज्यों से भी साध संगत पधारेगी।

न्होंने कार्यक्रम में आगन्तुकों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय, वाहनों के खड़ा होने का स्थान, लंगर पंडाल इत्यादि पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में पंजाबी साहित्य अकादमी हरियाणा के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह धमीजा, करनाल निगम के संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह, डीआईओ मुकेश चावला, डीआईपीआरओ कुलदीप बांगड़ भी उपस्थित रहे।

Comments