Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


आँगनबाड़ी केंद्र में खराब राशन शिकायत पर डीसी ने लिया संज्ञान

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 21, 2023 Tags: , , , , ,

महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारियों को निरीक्षण करने के दिए आदेश

BOL PANIPAT ,21 मई। शहर के वार्ड नंबर 3 के दुष्यंत नगर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर स्थानीय लोगों द्वारा ख़राब राशन की शिकायत मिलने पर डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने तुरंत संज्ञान लिया है। उन्होंने रविवार को एसडीएम पानीपत की निगरानी में महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारियों को उक्त आंगनबाड़ी केंद्र पर निरिक्षण करने के आदेश दिए। डीसी के आदेशानुसार विभाग की टीम में संबंधित क्षेत्र की सीङीपीओ मीनाक्षी, सुपरवाइज़र ओकेस, सहित सहायक ऋतु शर्मा ने उक्त आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।

विभाग की सीङीपीओ मीनाक्षी ने बताया कि हमारी टीम द्वारा उक्त आंगनबाड़ी केन्द्र की जाँच में स्टॉक रजिस्टर व राशन की गुणवत्ता भी ठीक पायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि उक्त आंगनबाड़ी केन्द्र पर विभाग द्वारा सप्लाई के माध्यम से नियमानुसार 18 मई 2023 को नया आटा आया था। जांच टीम द्वारा शिकायतकर्ता के आटे का और आंगनबाड़ी केंद्र के आटे का मिलान किया तो उनकी गुणवत्ता मेल नहीं खा रही थी। उन्होंने बताया कि जाँच टीम द्वारा स्थानीय अन्य लोगों से भी पड़ताल की तो आंगनबाड़ी केंद्र पर मिलने वाले राशन के बारे में कोई भी नकारत्मक तथ्य नहीं मिला और न ही सबंधित क्षेत्र मे राशन की वजह से कोई बच्चा बीमार होना पाया गया। उन्होंने बताया कि हमारी टीम द्वारा की गई जांच रिपोर्ट एसडीएम पानीपत को जल्द ही सौंप दी जायेगी।

डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आने के बाद एसडीएम पानीपत व संबंधित अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने सबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन की गुणवत्ता उचित होनी चाहिए अन्यथा लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध की करवाई की जाएगी। ऐसी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता जो बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करें। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी राशन आपूर्ति एवं गुणवत्ता की निगरानी सुनिश्चित करें और इस बारे मे साप्ताहिक रिपोर्ट सबंधित एसडीएम कार्यालय में अवश्य भेजे।

Comments