Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


सरस मेले में शिरकत करेंगी जिले की 60 महिलाएं

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 6, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 5 अक्तूबर। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा आगामी 7 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक गुरूग्राम के सेक्टर- 29 स्थित लेजर वैली में पहली बार राष्ट्रीय स्तर के सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है। सरस मेले में जिले की 60 महिलाओं को भ्रमण के लिए ले जाया जा रहा है जो स्वयं सहायता समूहों से लंबे समय से जुड़ी हैं व अपने काम के प्रति निष्ठा रखती हैं। उपायुक्त ने बताया कि हर ब्लॉक से दस महिलाएं सरस मेले में जायेगी।
  उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि सरस मेले में आने वाले लोगों को हरियाणा की संस्कृति व कला के दर्शन जहां होंगे वहीं एक स्थान पर मिनी भारत की बेजोड़ कला व संस्कृति भी दिखाई देगी। दर्शकों को सरस मेले में अलग-2 राज्यों के लोकप्रिय उत्पादों के अलावा स्वादिष्ट व्यंजन भी मिलेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से वहां की संस्कृति को जानने व समझने का पूरा अवसर मिलेगा। मेले में पहुंचने वाले दर्शकों व  खाने पीने के शौकीन लोगों के लिए अलग-2 राज्यों के लाइव फूड स्टॉल अलग से लगाएं जाएंगे।
        हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी मुंतजिर आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में हरियाणा की कला व संस्कृति के उत्पादों की 21 से स्टॉल लगाई जाएंगी। मेले में  स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए रोजाना अलग-2 विषयों पर कार्यशाला भी आयोजित की जाएंगी ताकि वे अपने उत्पादों की बिक्री करने व मार्किटिंग आदि के कौशल  विकसित करके ज्यादा मुनाफा कमा सकें। मेले में आमजन के लिए प्रवेश बिल्कुल नि:शुल्क रखा गया है। मेला प्रतिदिन प्रात: 11 बजे से लेकर सांय 9:30 बजे तक खुला रहेगा।
    उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की बेहतर व प्रभावी मार्किंटिंग के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय अपना ई-कॉमर्स प्लैटफार्म जल्द ही शुरू करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले में स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किये गये टेरा कोटा, दुप्टटा, साड़ी, आर्टिफिसयल जैवलरी, पंजाबी जूती, कैडी,सोफट जूट बैग के अलावा मुहवा लडडु का दिदार होगा।

Comments