जरूरतमंद परिवारों को हर हित योजना का लाभ देने का लिया निर्णय
BOL PANIPAT , 8 फरवरी। हर हित योजना के तहत सरकार द्वारा पात्रता निर्धारित करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सहायता मुहया करवाने का निर्णय लिया है। ऐसे परिवारों को स्टोर निर्माण के लिए 50 हजार रुपए तक की सहायता प्रदान की जाएगी । साथ ही 50 हजार रुपए मुद्रा लोन का ब्याज 2 साल तक के लिए सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
सरकार की योजना की जानकारी देते हुए डी. सी. सुशील सारवान ने बताया कि सरकार ने प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के अंर्तगत हर हित योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है । योजना में एक लाख से कम आय वाले परिवारों को हर – हित योजना के तहत सहायता की जाएगी। इस योजना के तहत चिन्हित किए गए परिवारों को हरित स्टोर योजना में प्राथमिकता दी जाएगी । अंत्योदय परिवारों के कौशल विकास स्वरोजगार और रोजगार सृजन के लिए प्रयास किए जाएंगे ।

Comments