आज हरियाणा दिवस के उपलक्ष में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
-जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम।
BOL PANIPAT , 31 अक्टूबर। हरियाणा दिवस के उपलक्ष में आज 1 नवंबर शनिवार को जिला सचिवालय के सभागार में प्रात: 10 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें बतौर मुख्यअतिथि पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज शिरकत करेंगे।
डीसी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न आयोजित किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी जाएगी।

Comments