Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


राजनीति में शुद्धता और व्यवस्था परिवर्तन के लिए समालखा नगरपालिका चुनाव में बीजेपी को हराये : सुरेंद्र अहलावत


सर्वजातीय जन पंचायत ने समालखा की जनता से की अपील |

BOL PANIPAT : समालखा, 13 जून, 2022, आज सर्वजातीय जन पंचायत के पदाधिकारियों द्वारा समालखा के एक निजी होटल पर पत्रकारवार्ता की गई । पत्रकारों से बातचीत में SJP अध्यक्ष सुरेंद्र अहलावत एडवोकेट ने कहा कि- समालखा नगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने चैयरमेन पद के लिए ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है, जिसके खिलाफ आपराधिक मामले (जघन्य अपराध) दर्ज हैं और बाकायदा जघन्य आपराधिक मुकद्दमे में चार्जशीट है और एक साल से भी ज्यादा जेल काट चुका है व हाईकोर्ट से जमानत पर है और अभी भी मामला कोर्ट में विचाराधीन है, जिसमें 10 साल की सजा का प्रावधान है ,और हैरानी की बात है कि नामांकन दाखिल करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने अपने शपथ पत्र में ये जानकारी छुपाई जोकि दंडनीय अपराध है। ये समालखा की जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं का मजाक है।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए सुरेंद्र अहलावत ने कहा कि – ये बीजेपी नेताओं को जनता के सामने स्पष्ट करना होगा कि कौनसी योग्यता के आधार पर ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है, उक्त व्यक्ति जो नगरपालिका चैयरमेन बनने से पहले चुनाव आयोग को झूठा शपथपत्र देकर आयोग और आम जनता की आँखों मे धूल झोंक सकता है, वो बाद में जनता का क्या भला करेगा जबकि हरियाणा मुनिसिपल इलेक्शन रूल्स, 1978 की धारा 21(एम) के अनुसार, कोई भी व्यक्ति जिसपर किसी ऐसे मामले में कोर्ट में आरोप सिद्ध हो चुका हो, जिसमें कम से कम 10 साल की सजा का प्रावधान है, वो चैयरमेन और पार्षद पद का चुनाव नहीं लड़ सकता ।

सर्वजातीय जन पंचायत ऐसे उम्मीदवार और पार्टी के कृत्य का घोर विरोध करती है और बीजेपी के उम्मीदवारों को हराने के लिये जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी । उन्होंने कहा कि जनता पानीपत नगर निगम में ट्रिपल इंजन की सरकार का हाल देख चुकी है , अब समालखा की जनता ऐसी गलती नही दोहराएगी।

एसजेपी कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य और RTI एक्टिविस्ट अजय सिंगला ने कहा कि- समालखा की जनता को सोचना और समझना होगा कि किस तरीके से पानीपत बीजेपी मेयर और 29 भाजपा निगम पार्षदों द्वारा नगर निगम पानीपत को लगातार लूटने का काम किया जा रहा है, अगर समालखा से बीजेपी पार्टी का चैयरमेन उम्मीदवार और पार्षद चुनाव जीते तो समालखा की जनता को भी पानीपत शहर जैसे हालातों का सामना करना पड़ेगा । उन्होंने कहा कि ऐसे उम्मीदवारों को हराकर किसी भी साफ छवि के ईमानदार उम्मीदवारों को जिताना होगा ।

इस अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संयोजक डॉ० नरेंद्र जेसिया, प्रधान महासचिव सुधीर जाखड़, पानीपत ग्रामीण हल्का प्रधान जसबीर कादियान, जगबीर कादियान, संजय गुज्जर, बलविंदर जांगड़ा, संदीप गाहल्याण, मनीष बैनीवाल, देवेंद्र शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Comments