एस डी पी जी कॉलेज में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को बजट चर्चा पर सुना लाइव।
ये बजट चहुमुखी दीर्घ कालीन विकास की नीव है।
BOL PANIPAT : 2 फरवरी पानीपत। एस डी पी जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बजट की चर्चा पर लाइव सुना।प्रधानमंत्री ने बताया कि ये बजट देश के दीर्घकालीन हितों को ध्यान में लेते हुए प्रगति के दृष्टिकोण को रख कर बनाया गया है। जहाँ हमारी अर्थव्यवस्था 30000 लाख करोड़ की हो गई है।देश का निर्यात 85 हजार करोड़ तक हो चुका है। विदेशी मुद्रा भंडार 80 बिलियन डॉलर हो चुका है। हर घर में नल से जल पहुंचाने में 60 करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे ताकि ग्रामीणों का जीवन आसान किया जा सके।25000 गैर जरूरी कांपलिंस खत्म किए जायेगे।प्रधानमंत्री ने कहा सीमावर्ती गांव में सभी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएगी ताकि पलायन रुक सके। गंगा के किनारे 2500 किलोमीटर लंबा व दोनो तरफ 5 किलोमीटर चौड़ा प्राकृतिक खेती का कोरिडोर बनाया जाएगा।आवास योजना के अंतर्गत 80 लाख मकानों का निर्माण किया जाएगा। रक्षा निर्माण उद्योग में 68% घरेलू बाजार से सामान खरीदने पर खर्च किया जाएगा।1.5 लाख डाक घरों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा।इस बजट से विदेशी निवेश तेजी से आएगा।कार्यक्रम में कायकर्ताओ को ज्ञापन देते हुए जिलाध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने कहा कि ये बजट प्राकृतिक की राह पर दौड़ाएगा।तभी भारत विश्व गुरु कहलाएगा।डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को आहवान किया कि आम लोगो तक इस बजट की चर्चा करे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पवार,रविंदर भाटिया, विधु रावल,डॉक्टर राजवीर आर्य,बेला भाटिया,लोकेश नांगरू ,सुप्रिया रत्न , कृष्ण आर्य, बलिंदर आर्य, महावीर सिंह दहिया , गंगा राम स्वामी,अर्जुन शर्मा ,रवींद्र फुले , ईश कुमार राणा ,सुनीता गोयल, निशा सिंह , प्रदीप उपाध्याय , अनिता चावला, सुरेन्द्र खर्ब,आदि मौजूद थे.

Comments