Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


-पानीपत जिला जेल में बनी कुर्सियों व टेबलों की सरकारी कार्यालयों व जिला कोर्ट में बढ रही है डिमांड

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 19, 2025 Tags: , , , , ,

-पानीपत जेल में बनी 93 कुर्सियां व 13 टेबल बनाकर भेजे गये केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल के पानीपत कार्यालय व उपायुक्त कार्यालय में

पानीपत जेल को मिला था केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल के सांसद प्रतिनिधि कार्यालय व उपायुक्त कार्यालयों के लिये 6 लाख 33 हजार रूपये की कुर्सियां व टेबलें बनाने का ऑर्डर

BOL PANIPAT : 19 सितंबर। पानीपत जिला जेल की उद्योगशाला में बंदियों द्वारा विभिन्न तरह के फर्नीचर के उत्पाद बनाये जा रहे है। जिसमें बेड, दीवान, डाईनिंग टेबल, कंप्यूटर टेबल, सामान्य टेबल, कुर्सियां, शो पीस व बुक शेल्फ आदि शामिल है। पानीपत जेल में बनी कुर्सियों व टेबलों की तो सरकारी कार्यालयों व जिला कोर्ट में बहुत ज्यादा डिमांड चल रही है। करनाल लोकसभा से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल के पानीपत जिला सचिवालय स्थित कार्यालय के लिये भी पानीपत जेल के बंदियों द्वारा बनाई गई कुर्सियों व टेबलों को ही पंसद किया गया है। जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल के पानीपत सांसद प्रतिनिधि कार्यालय के लिये जिला जेल में बनी 45 कुर्सियां, 2 टेबल व 5 स्टूल भेजे गये है। इसके अलावा उपायुक्त पानीपत कार्यालय में भी 48 कुर्सियां व 11 टेबल भेजे गये है। जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि इन सभी कुर्सियों , टेबलों व स्टूलों का करीब 6 लाख 32 हजार 905 रूपये का आर्डर जिला जेल को मिला था। इनमें से अधिकतर कुर्सियां व टेबलें बनाकर भेजी जा चुकी है और बाकि कुछ कुर्सियां बनाकर तैयार की जा चुकी है और उनको भी एकाध दिन में भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) पानीपत कार्यालय द्वारा भी करीब 50 हजार रूपये का 10 कुर्सियां व एक टेबल का ऑर्डर मिला था और वह ऑर्डर भी पूरा किया जा चुका है। जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि पानीपत जिला के कई अन्य सरकारी कार्यालयों से भी कुर्सियों व टेबलों के ऑर्डर मिल रहे है। जेल की उद्योगशाला में बंदियों द्वारा कुर्सियां, टेबल व अन्य सामान बनाने पर मेहनताना दिया जाता है।

Comments