गोरजा इंटरनेशनल फैक्टरी में 3 मजदूरों शव मिलने की निष्पक्ष जांच/ दोषियों को सख्त सजा देने व मृतकों के परिवारों को 25 – 25 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग!
BOL PANIPAT : 16 अक्तुबर गत दिवस सनौली खुर्द के पास गोरजा इंटरनेशनल फैक्टरी में संदिग्ध परिस्तिथियों में मिले 3 मजदूरों के शव के मामले में आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के एक प्रतिनीधिमंडल ने रसलापुर गांव में शोकसंतप्त परिवारों से मुलाकात की और उनके दुख में शामिल होते हुए इंसाफ के संघर्ष में साथ देने का भरोसा दिलाया।
विदित हो कि पिछले हफ्ते सनौली खुर्द के पास स्थित गोरजा इंटरनेशनल फैक्टरी में बने केमिकल के गंदे पानी के टेंक में संदिग्ध परिस्तिथियों में 3 मजदूर मृत पाए गए थे। मृतकों के परिजनों ने सनौली पुलिस थाने में मामला दर्ज करा दिया था।
पीडित परिजनों ने सीपीआई प्रतिनीधिमंडल को बताया कि इस जघन्य घटना की जांच के लिए एस आई टी गठित की गई है लेकिन जांच आगे नहीं बढ़ रही। परिजनों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि इस्लाम और कुरबान फैक्टरी में दिन रात काम करते थे और गोरखपुर ( उत्तर प्रदेश) निवासी सुरेश बिजली मिस्त्री भी काम करता था।
सीपीआई प्रतिनीधिमंडल ने पीडित परिजनों से संवेदना एवं एकजुटता व्यक्त की और इंसाफ के संघर्ष में शामिल रहने का आश्वासन दिया। शोकसंतप्त परिवारों से मुलाकात के बाद सीपीआई ने तीनों मृतकों के परिजनों को 25 – 25 लाख रुपए मुआवजा देने, मृतको के परिवार से एक एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाये तथा जांच को तेजी से पूरा करने, दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। प्रतिनीधिमंडल में सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप, जिला सचिव पवन कुमार सैनी, राज्य कंट्रोल कमीशन के सदस्य माम चंद सैनी, जिला कौंसिल सदस्य चंद्रभान निम्बरी आदि शामिल रहे।

Comments